विश्व स्वास्थ्य दिवस 2025: जानें इसका उद्देश्य, महत्व और इस साल की थीम क्या है?

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2025 (World Health Day 2025)

स्वास्थ्य हमारे जीवन की सबसे बड़ी दौलत है, और आज के समय में इसकी अहमियत और भी ज्यादा बढ़ गई है। हर साल 7 अप्रैल को ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ (World Health Day) मनाया जाता है। यह दिन लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और दुनियाभर में स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देने के लिए मनाया जाता है|

विश्व स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है है? (When is World Health Day Celebrated?)

विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है। यह दिन स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने, स्वास्थ्य नीतियों को लागू करने और वैश्विक स्वास्थ्य मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए समर्पित है। इस दिन को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की स्थापना के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

वर्ल्ड हेल्थ डे क्यों मनाया जाता है? (Why is World Health Day Celebrated?)

विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना 7 अप्रैल 1948 को हुई थी। WHO एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जो दुनिया भर में स्वास्थ्य से संबंधित नीतियों को बनाने और लागू करने का काम करता है।
WHO (World Health Organization) की स्थापना के दो साल बाद, यानी 1950 से हर साल 7 अप्रैल को “विश्व स्वास्थ्य दिवस” मनाते है| इसका उद्देश्य सभी को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, बीमारियों से बचाव करने और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करना है।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2025, विश्व स्वास्थ्य दिवस का महत्व

विश्व स्वास्थ्य दिवस का उद्देश्य और महत्व

इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वस्थ रहने के प्रति प्रेरित करना और पूरी दुनिया में स्वास्थ्य समस्याओं पर ध्यान आकर्षित करना है।

  • स्वास्थ्य समस्याओं पर जागरूकता बढ़ाना
  • स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना
  • बीमारियों की रोकथाम के लिए उपाय सुझाना
  • सरकारों और संगठनों को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए प्रेरित करना
  • मुफ्त और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता पर ध्यान केंद्रित करना
  • सभी के लिए हेल्थकेयर सुविधाएं सुनिश्चित करना

इस दिन का इतिहास (History of World Health Day)

WHO की स्थापना क्यों की गई?

WHO की स्थापना 1948 में की गई थी| सन् 1940 में, दुनिया भर में कई महामारियां और संक्रामक बीमारियां बढ़ रही थी| 1945 के द्वितीय विश्व युध्द के बाद कई देशों में स्वास्थ्य सेवाएं कमजोर पड़ गई थी, तब एक ऐसी अंतर्राष्ट्रीय संस्था की जरूरत महसूस हुई जो स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर शोध कर नीतियां बनाए और उनको लागू करने में मदद करें|
1948 में संयुक्त राष्ट्र (UN) के नेतृत्व में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का गठन हुआ। WHO की स्थापना का मुख्य उद्देश्य था दुनिया के हर कोने में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और लोगों को बीमारियों से बचाने के लिए जागरूक करना।

1950 में पहली बार विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया

WHO ने 1950 में पहला “वर्ल्ड हेल्थ डे” मनाने का निर्णय लिया। तब से लेकर आज तक हम, हर साल 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे मनाते है, और हर साल एक नई थीम के साथ स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया जाता है।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2025 की थीम क्या है? (Theme of World Health Day 2025?)

हर साल, WHO एक विशिष्ट थीम के साथ “वर्ल्ड हेल्थ डे” मनाता है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी किसी अहम मुद्दे पर फोकस किया जाता है।
2025 की थीम है- “Healthy Beginnings, Hopeful Futures” (स्वस्थ शुरुआत, आशाजनक भविष्य)। यह थीम मातृ और नवजात स्वास्थ्य (Maternal and Newborn Health) पर केंद्रित है, जिसका उद्देश्य माँ और शिशु के जीवन को सुरक्षित और बेहतर बनाना है|

इसका महत्व क्यों है?

  • माँ और शिशु मृत्यु दर को कम करना: हर साल दुनिया में करीब 3 लाख महिलाएँ प्रसव संबंधी जटिलताओं के कारण अपनी जान गंवा देती हैं, और लगभग 20 लाख नवजात जन्म के पहले महीने में ही अपना दम तोड़ देते हैं।
  • बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना: इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सभी देशों को माँ और बच्चे के स्वास्थ्य में सुधार के लिए कदम उठाने को प्रेरित किया जाएगा।
  • स्वस्थ जीवन की शुरुआत: नवजात शिशु के पहले 1000 दिन बेहद महत्वपूर्ण होते हैं, इस दौरान सही देखभाल से उनका जीवन बेहतर बनाया जा सकता है।

वर्ल्ड हेल्थ डे कैसे मनाया जाता है? (How is World Health Day Celebrated?)

हर साल WHO और विभिन्न देशों की सरकारें इस दिन को खास तरीके से मनाती हैं। इस दिन पूरे विश्व में कई स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

2025 वर्ल्ड हेल्थ डे कैसे मनाया जाए ?

  • स्वास्थ्य संगठनों द्वारा जागरूकता अभियान
  • स्वास्थ्य जांच और मुफ्त मेडिकल कैंप
  • डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर हेल्थ से जुड़े वेबिनार और वर्कशॉप
  • सरकारी स्तर पर नई स्वास्थ्य योजनाओं की घोषणा
  • मातृ और शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित कर

वर्ल्ड हेल्थ डे की खास बातें क्या है?

WHO हर साल एक नई थीम के साथ स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर फोकस करता है।
यह दिन दुनियाभर में स्वास्थ्य सुधार के लिए नीति निर्माताओं और संगठनों को प्रेरित करता है।
इस दिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य से जुड़े अभियानों और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ जरूरी बातें जो हर किसी को जाननी चाहिए

1. संतुलित आहार का महत्व

  • रोजाना ताजे फल, सब्जियां, साबुत अनाज और प्रोटीन से भरपूर भोजन करें।
  • नमक, चीनी और तेल का सेवन सीमित मात्रा में करें।
  • पानी अधिक मात्रा में पिएं ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे।

2. नियमित व्यायाम

  • नियमित व्यायाम स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है|

3. मानसिक स्वास्थ्य को नज़रअंदाज न करें

  • तनाव को कम करने के लिए रोजाना मेडिटेशन और योग करें।
  • दोस्तों और परिवार के साथ जितना हो सके उतना समय बिताएं।

4. पर्याप्त नींद लें

  • हर दिन कम से कम 7-8 घंटे नींद जरुर लेनी चाहिए।
  • सोने से पहले स्क्रीन (मोबाइल, लैपटॉप) से दूर रहे|

निष्कर्ष (Conclusion)

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2025 (World Health Day 2025) का उद्देश्य हमें यह याद दिलाना है कि सबसे बड़ी संपत्ति है| यह सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि एक वैश्विक पहल है जो बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा देती है। स्वास्थ्य दिवस 2025 की थीम हमें यह सिखाती है कि माँ और बच्चे का स्वास्थ्य बेहद जरूरी है ताकि वे एक स्वस्थ और खुशहाल जीवन जी सकें। यह दिन हम सभी को अपने शरीर और दिमाग की देखभाल करने और स्वास्थ्य सेवाओं तक सभी की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में कदम आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है|

Share and Enjoy !

Shares

Tags:

We will be happy to hear your thoughts

Leave a reply

All In One Thoughts
Logo