डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम (A.P.J. Abdul Kalam) का नाम हमारे भारत के सबसे प्रेरणादायक व्यक्तित्वों में गिना जाता है। इन्होने न केवल एक वैज्ञानिक, शिक्षाविद्, लेखक और भारत के 11वें राष्ट्रपति के रूप में देश की वैज्ञानिक उन्नति में योगदान दिया, बल्कि करोड़ों युवाओं को सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा भी दी है। उन्हें “मिसाइल मैन ऑफ इंडिया” यानी भारत का मिसाइल मैन और “जनता के राष्ट्रपति” के नाम से भी जाना जाता है।
डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जीवन परिचय (Biography of Dr. A.P.J. Abdul Kalam)
प्रारंभिक जीवन
पूरा नाम: डॉ. अवुल पकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम जन्म: 15 अक्टूबर 1931 जन्म स्थान: तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था पारिवारिक पृष्ठभूमि: इनका जन्म एक मध्यम वर्गीय मुस्लिम परिवार में हुआ था तथा डॉ. कलाम के पिता नाव चलाने का कार्य करते थे। आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने शिक्षा को अधिक प्राथमिकता दी।
डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की शिक्षा
इन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रामेश्वरम में प्राप्त की। स्नातक: मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की।
डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का वैज्ञानिक करियर
डॉ. कलाम ने अपना करियर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन DRDO (Defence Research and Development Organisation) से शुरू किया, लेकिन उन्हें असली पहचान भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ISRO (Indian Space Research Organisation) में मिली। इन्होंने ISRO और DRDO के साथ काम करते हुए भारत के मिसाइल कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया।
SLV-III रॉकेट और AGNI, PRITHVI मिसाइल प्रोजेक्ट्स के विकास में उनका प्रमुख योगदान रहा।
भारत के पोखरण-2 परमाणु परीक्षण (1998) के समय ए.पी.जे. कलाम मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार थे।
राष्ट्रपति कार्यकाल (2002-2007)
2002 में वे भारत के 11वें राष्ट्रपति बने।
वह पहले ऐसे राष्ट्रपति थे जिन्हें विज्ञान के क्षेत्र से चुनकर राष्ट्रपति के पद तक पहुँचाया गया।
उन्होंने राष्ट्रपति भवन को आम जनता के लिए खोल दिया और लाखों छात्रों से कलाम जी ने सीधा संवाद किया।
डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की मृत्यु
27 जुलाई 2015 को आईआईएम शिलांग में व्याख्यान देते समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वहीं पर उनका निधन हो गया। वह अपने अंतिम क्षण तक ज्ञान बाँटते रहे।
डॉ. कलाम को “मिसाइल मैन” क्यों कहा जाता है?
डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम को “मिसाइल मैन ऑफ इंडिया” इसलिए कहा जाता है क्योंकि उन्होंने भारत के मिसाइल विकास कार्यक्रम में अपनी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और (ISRO) में काम करते हुए अग्नि, पृथ्वी जैसी स्वदेशी मिसाइलों के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी नेतृत्व क्षमता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण ने भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मजबूत किया। उनके इस अद्वितीय योगदान के कारण ही उन्हें “मिसाइल मैन” की उपाधि दी गई।
“सपने वो नहीं जो आप नींद में देखते हैं, सपने तो वो होते हैं जो आपको नींद नहीं आने देते।” – यह विचार युवाओं को बड़े लक्ष्य तय करने और मेहनत से उन्हें पाने की प्रेरणा देता है।
“अगर तुम सूरज की तरह चमकना चाहते हो, तो पहले सूरज की तरह जलो।” – सफलता पाने के लिए त्याग और परिश्रम दोनों ही अनिवार्य हैं।
“शिक्षा ही सबसे शक्तिशाली हथियार है जो किसी देश को बदल सकती है।” – शिक्षा के महत्व पर कलाम हमेशा अधिक बल देते थे।
“असफलता कभी भी मुझे पीछे नहीं हटा सकती, जब तक मेरी सफलता पाने की इच्छा मजबूत है।” – उनका यह विचार हमारे आत्मविश्वास और आत्म-संयम को बढ़ावा देता है।
“महान सपनों की शुरुआत महान विचारों से ही होती है।” – हमारे विचारों में बदलाव ही क्रांति की शुरुआत होती है।
“जीवन एक कठिन खेल है और आप इसे केवल एक व्यक्ति बनकर ही जीत सकते हैं।” – यह विचार हमारे जीवन में मूल्य और नैतिकता की भूमिका को दर्शाता है।
“छात्र कभी यह न कहें कि मेरे पास कोई संसाधन नहीं हैं। आत्म-विश्वास ही हमारा सबसे बड़ा संसाधन होता है।” – उनका यह विचार हमें आत्मनिर्भरता की सीख देता है।
“सपने साकार करने से पहले आपको सपने देखने होंगे।” – यह विचार कल्पना शक्ति और महत्वाकांक्षा को प्रेरित करता है।
“देश को महान बनाने के लिए तीन लोग जिम्मेदार होते हैं – पिता, माता और एक शिक्षक।” – डॉ. कलाम का यह विचार समाज के निर्माण में परिवार और शिक्षा की भूमिका को दर्शाता है।
“युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बनना चाहिए।” – यह उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करता है।
निष्कर्ष
डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम न सिर्फ एक वैज्ञानिक या राष्ट्रपति थे, बल्कि वे एक विचारधारा थे, एक आंदोलन थे, एक प्रेरणा स्रोत थे। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि सीमित संसाधनों के बावजूद भी यदि हमारे इरादे बुलंद हों, तो हम किसी भी ऊँचाई को छू सकते हैं। उनके विचार आज भी युवाओं को एक नया रास्ता दिखाते हैं और देश को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।